Rajasthan Board 5th 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, यहां देखें

Rajasthan Board 5th 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। Rajasthan Board 5th 8th Result 2025 को लेकर नई अपडेट आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार 5वीं और 8वीं का रिजल्ट मई 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। पिछले साल भी रिजल्ट 30 मई को आया था, इसलिए इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट 30 मई 2025 के आसपास घोषित किए जाएंगे। विद्यार्थी अपना रिजल्ट शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2025

राजस्थान बोर्ड 5वीं की परीक्षाएं 7 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। वहीं 8वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च 2025 से 2 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हुई थीं। हालांकि अभी तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में जारी होंगे। बोर्ड के अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2025
Rajasthan Board 5th 8th Result 2025

Rajasthan Board 5th Class Result 2025

राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक आयोजित हुई थी। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों को अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है और जैसे ही यह कार्य पूरा होगा, RBSE 5th Result 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

Rajasthan Board 8th Class Result 2025

8वीं बोर्ड की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई थीं। विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। उम्मीद है कि RBSE 8th Result 2025 भी मई के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन घोषित कर दिया जाएगा।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2025 Latest News

शिक्षा निदेशालय बीकानेर के तहत पांचवीं और आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं करवाई गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद, शाला दर्पण पोर्टल पर रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि:

5वीं कक्षा में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाएगा।

8वीं कक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम लागू है। D ग्रेड तक वाले विद्यार्थी पास माने जाएंगे।

जिन विद्यार्थियों को E1 या E2 ग्रेड मिलेगा, उन्हें फेल माना जाएगा लेकिन वे सप्लीमेंट्री परीक्षा देकर पास हो सकते हैं।

Rajasthan Board 5th 8th Result 2025 कैसे चेक करें?

अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर “RBSE 5th 8th Class Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और अन्य पूछी गई जानकारी भरें।

इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा।

आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं

Leave a Comment

WhatsApp Group